शेयर मंथन में खोजें

डॉव जोंस में लगातार दूसरे दिन गिरावट, एसऐंडपी 3,000 के नीचे

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांक कमजोरी के साथ बंद हुए।

डॉव जोंस में लगातार दूसरे सत्र में गिरावट दर्ज की गयी, जबकि एसऐंडपी 500 3,000 के नीचे आकर बंद हुआ। दरअसल एक खबर आयी चीन के अधिकारी अपनी अमेरिकी यात्रा कम कर रहे हैं, जिससे निवेशकों में दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता को लेकर आशा कम हुई और बाजार पर नकारात्मक असर पड़ा।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 159.72 अंक या 0.59% की कमजोरी के साथ 26,935.07 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 65.20 अंक या 0.80% गिर कर 8,117.67 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 14.72 अंक या 0.49% की कमजोरी के साथ 2,992.07 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.19% की गिरावट के साथ 64.28 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए।
पूरे सप्ताह में भी अमेरिकी बाजार कमजोर हुआ। हफ्ते में डॉव जोंस 1.1% और नैस्डैक 0.7% कमजोर हुआ, जबकि एसऐंडपी 500 में 0.5% की गिरावट आयी। इससे पहले अमेरिकी बाजार में लगातार तीन हफ्ते तेजी देखने को मिली थी। (शेयर मंथन, 21 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख