शेयर मंथन में खोजें

सकारात्मक वैश्विक रुझानों के सहारे बाजार में मजबूत शुरुआत

सकारात्मक वैश्विक रुझानों के सहारे गुरुवार को बाजार में मजबूत शुरुआत हुई है।

हालाँकि डॉलर के मुकाबले रुपया सपाट 71.02 पर खुला। अमेरिका-चीन व्यापार प्रगति के संकेतों से एशियाई बाजारों में मजबूती देखने को मिली। वहीं निवेशकों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर महाभियोग की खबरों को नजरअंदाज करके अमेरिकी बाजार में अच्छी खरीदारी की।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 38,593.52 के पिछले बंद स्तर की तुलना में बढ़ोतरी के साथ 38,700.48 पर खुला। 9.20 बजे के करीब सेंसेक्स 144.87 अंकों या 0.38% की वृद्धि के साथ 38,738.39 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,440.20 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 11,469.85 पर खुल कर 29.65 अंकों या 0.26% की बढ़ोतरी के साथ 11,469.85 पर है।
दूसरी तरफ छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी वृद्धि देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप में 0.41% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.24% की मजबूती है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.28% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.41% की तेजी है। इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 41 शेयर और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 21 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 26 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख