शेयर मंथन में खोजें

राष्ट्रपति ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग से बढ़ी अनिश्चितता, फिसला अमेरिकी बाजार

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग से अनिश्चितता बढ़ने से गुरुवार को अमेरिकी बाजार में कमजोरी दर्ज की गयी।

राष्ट्रपति ट्रम्प के खिलाफ एक व्हिसलब्लोअर रिपोर्ट जारी होने से अनिश्चितता बढ़ गयी है। हालाँकि चीन के शीर्ष राजनयिक की व्यापार करार को लेकर की गयी टिप्पणी से बाजार में नुकसान सीमित रहा।
ट्रम्प पर आरोप है कि उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति से कहा था कि अमेरिका उनकी मदद इस शर्त पर करेगा कि वह उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी जो. बाइडेन के खिलाफ जाँच करे। इन आरोपों के चलते डेमोक्रेट्स ने ट्रम्प पर महाभियोग चलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। हालाँकि राष्ट्रपति ट्रम्प के मुताबिक उन्होंने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी जो. बाइडेन के मामले में यूक्रेन पर कोई दबाव नहीं बनाया था।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 79.59 अंक या 0.30% की गिरावट के साथ 26,891.12 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 46.72 अंक या 0.58% गिर कर 8,030.66 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 7.25 अंक या 0.24% की कमजोरी के साथ 2,977.62 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.56% की बढ़ोतरी के साथ 62.74 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 27 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख