शेयर मंथन में खोजें

एशियाई बाजारों में खरीदारी, निक्केई में 160 अंकों की तेजी

मंगलवार को एशियाई बाजारों में मजबूती देखने को मिल रही है।

लगभग सभी प्रमुख एशियाई बाजार सूचकांक अच्छी स्थिति में हैं। जानकारों के मुताबिक कुछ निवेशकों को उम्मीद है कि चीन और अमेरिका चौथी तिमाही में व्यापार और अन्य मुद्दों पर समझौते पर पहुँचने की दिशा में काम कर सकते हैं।
भारतीय समय के अनुसार करीब 8.40 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 160.90 अंक या 0.74% की मजबूती के साथ 21,916.74 पर है। दूसरी ओर हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 137.46 अंक या 0.53% की वृद्धि के साथ 26,092.27 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.92% की कमजोरी और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 1.00% की बढ़ोतरी दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.37% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 1.03% की बढ़ोतरी है। (शेयर मंथन, 01 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख