शेयर मंथन में खोजें

भारतीय बाजार में तेजी में सपाट कारोबार के आसार, सिंगापुर निफ्टी से मिले संकेत

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार (29 मार्च) को तेजी के साथ सपाट कारोबार की शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 13.5 अंकों की बढ़त नजर आ रही है और यह 0.08% की उछाल के साथ 17,004 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले मंगलवार (28 मार्च) को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुले थे, मगर सुबह के कुछ घंटे तेजी में रहने के बाद बाजार फिसल कर लाल निशान में पहुँच गये थे। इसके बाद पूरे दिन बाजार सुस्ती में नजर आये। शाम को कारोबार बंद होने के समय तक बाजार मामूली सुस्ती के साथ बंद हुए। एनएसई के निफ्टी में 34 अंकों की सुस्ती आयी और यह 0.2% की नरमी के साथ 16,951.70 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 40.14 अंक लुढ़क गया और 0.07% की सुस्ती के साथ 57,613.72 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो यहाँ आज सभी प्रमुख बाजार में मिलाजुला रुख नजर आ रहा है। जापान के निक्केई में जहाँ 107.74 अंको की तेजी के साथ 0.39% की बढ़त दिखाई दे रही है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में भी आज 391.34 अंकों की गरमी है और यह 1.97% की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में 2.48 अंकों की नरमी दिखाई दे रही है और यह 0.10% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 5.45 अंकों की सुस्ती है और यह 0.17% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

यूरोपीय बाजार अभी खुले नहीं हैं और यहाँ मंगलवार (28 मार्च) को कारोबार में बढ़त दर्ज की गयी थी। लंदन का एफटीएसई 100 (FTSE 100) 12.48 अंक की उछाल के साथ 0.17% जोड़ कर बंद हुआ। पेरिस के बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) में 0.14% की बढ़त आयी और यह 7,088.34 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में 0.09% की तेजी दर्ज की गयी और यह 14.34 अंक की उछाल के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार मंगलवार (28 मार्च) को गिरावट के साथ बंद हुए। डॉव जोंस 37.83 अंक लुढ़क गया और 0.12% के नुकसान के साथ 32,394.25 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट में 0.45% की नरमी देखी गयी और यह 52.76 अंक की सुस्ती के साथ 11,716.08 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 6.26 अंक या 0.16% की सुस्ती के साथ 3,971.27 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 29 मार्च 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख