शेयर मंथन में खोजें

भारतीय बाजार में तेजी के साथ शुरू होगा कारोबार, सिंगापुर निफ्टी में दिखी बढ़त

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (11 अप्रैल) को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 40.5 अंकों की बढ़त नजर आ रही है और यह 0.23% की उछाल के साथ 17,725.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है। दुनियाभर के बाजारों में आज मिलाजुला रुख के साथ कारोबार होता दिख रहा है।

इससे पहले सोमवार (10 अप्रैल) को भारतीय शेयर बाजार प्री ओपनिंग में तीखी गिरावट के साथ खुले थे, मगर जल्द की तेज छलांग के साथ हरे निशान में पहुँच गये। बाजार में पूरे दिन तेजी बनी रही, मगर ये दिन के उच्च स्तर पर टिके नहीं रह सके और फिसलते हुए नीचे आ गये और शाम तक मामूली तेजी के साथ बंद हुए। एनएसई के निफ्टी ने 24.90 अंक जोड़े और यह 0.14% की तेजी के साथ 17,624.05 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 13.54 अंकों की बढ़त के साथ 0.02% की चढ़ कर 59,846.51 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो यहाँ आज प्रमुख बाजार में मोटेतौर पर तेजी का रुख नजर आ रहा है। जापान के निक्केई में जहाँ 380.20 अंको की उछाल है और यह 1.36% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में आज 192.22 अंकों की उछाल नजर आ रही है और यह 0.95% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में 33.01 अंकों की तेजी दिखाई दे रही है और यह 1.31% जोड़ कर कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 2.22 अंक की सुस्ती है और 0.07% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

यूरोपीय बाजार में ईस्टर की छुट्टी की वजह से सोमवार (10 अप्रैल) को कारोबार नहीं हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में सोमवार (10 अप्रैल) को मिलाजुला रुख दर्ज किया गया था। डॉव जोंस में जहाँ 41.90 अंक की तेजी आयी और यह 0.12% की उछाल के साथ 33,586.52 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट में 0.03% की सुस्ती देखी गयी और यह 3.60 अंक की नरमी के साथ 12,084.36 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 6.01 अंक या 0.15% की गिरावट के साथ 4,109.11 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 11 अप्रैल 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख