शेयर मंथन में खोजें

सिंगापुर निफ्टी से मिले संकेत, नरमी के साथ खुल सकते हैं भारतीय बाजार

लंबे सप्ताहांत के बाद खुल रहे भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (02 मई) को नरमी के साथ कारोबार की शुरुआत करने के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 32.5 अंकों की गिरावट नजर आ रही है और यह 0.18% की सुस्ती के साथ 18,240.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले शुक्रवार (28 अप्रैल) को प्री ओपनिंग में भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुले थे मगर कुछ ही मिनट के कारोबार में बिकवाली के दबाव में फिसलते हुए नीचे आ गये। बाजार सुबह के तकरीबन एक घंटे लाल निशान में ही बने रहे। हालाँकि जल्द ही फिर से खरीदारी लौटने से बाजार में तेजी लौट आयी और वे मजबूत चाल से बढ़ते हुए एक फीसदी से कुछ कम बढ़त बनाकर बंद हुए। एनएसई के निफ्टी में 149.95 अंकों की तेजी आयी और यह 0.84% की बढ़त के साथ 18,065.00 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के सेंसेक्स में 463.06 अंकों की तेजी आयी और यह 0.76% जोड़ कर 61,112.44 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज प्रमुख बाजार में मिलाजुला कारोबार नजर आ रहा है। जापान के निक्केई में 18.35 अंकों की नरमी है और यह 0.06% की मामूली गिरावट पर है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में आज 130.36 अंकों की सुस्ती है और यह 0.66% टूट कर कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में 14.22 अंकों की उछाल दिखाई दे रहा है और यह 0.57% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट 37.39 अंक की बढ़त के साथ 1.13% जोड़ कर कारोबार कर रहा है।

यूरोपीय बाजार में शुक्रवार (28 अप्रैल) को कारोबार में तेजी का रुख देखने को मिला था। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 38.99 अंकों की तेजी आयी और यह 0.50% की बढ़त के साथ बंद हुआ। पेरिस के बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) में 0.10% की उछाल दिखी और यह 7,491.50 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में 0.77% की तेजी आयी और यह 121.93 अंक टूट कर बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में सोमवार (01 मई) को हल्की गिरावट देखने को मिली। डॉव जोंस में जहाँ 46.46 अंक की सुस्ती रही और यह 0.14% टूट कर 34,051.70 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट में 0.11% नरमी देखने को मिली और यह 13.99 अंक फिसल कर 12,212.60 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में भी 1.61 अंक या 0.04% की मामूली सुस्ती देखने को मिली और यह 4,167.87 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 02 मई 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख