शेयर मंथन में खोजें

तेजी के साथ खुल सकते हैं भारतीय बाजार, सिंगापुर निफ्टी में दिखी बढ़त

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार (08 मई) को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.20 बजे के आसपास 27.5 अंकों की बढ़त नजर आ रही है और यह 0.15% की उछाल के साथ 18,151.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले शुक्रवार (05 मई) को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले थे और पूरे दिन लाल निशान में ही कारोबार करते रहे। शुक्रवार को बाजार बिकवाली के दबाव में एक फीसदी से अधिक टूट गये और बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। शाम को एनएसई के निफ्टी में 186.80 अंकों की गिरावट आयी और यह 1.02% के नुकसान के साथ 18,069.00 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के सेंसेक्स ने 694.96 अंक टूट गया और 1.13% की नरमी के साथ 61,054.29 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज प्रमुख बाजार में जापान के निक्केई को छोड़कर अन्य बाजारों में तेजी नजर आ रही है। निक्केई में आज 188.27 अंकों की गिरावट है और इसमें 0.65% का नुकसान नजर आ रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में 106.22 अंकों की बढ़त है और यह 0.53% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में आज 20.99 अंकों की तेजी है और 0.84% की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 49.99 अंकों की तेजी नजर आ रही है और यह 1.50% जोड़ कर कारोबार कर रहा है।

यूरोपीय बाजार में शुक्रवार (08 मई) को कारोबार में एक से डेढ़ फीसदी तक की तेजी देखने को मिली थी। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 75.74 अंकों की उछाल आयी और यह 0.97% की बढ़त के साथ बंद हुआ। पेरिस के बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 1.24% जोड़ कर 7,432.93 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में 1.42% बढ़ गया और 226.78 अंक तेजी के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में शुक्रवार (05 मई) को धमाकेदार तेजी देखने को मिली और यह डेढ़ से सवा दो फीसदी की बढ़त बनाकर बंद हुए । डॉव जोंस में जहाँ 546.64 अंकों की उछाल आयी और यह 1.65% की तेजी के साथ 33,674.38 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में सर्वाधिक 2.25% की बढ़त देखने को मिली और यह 269.01 अंक जोड़ कर 12,235.41 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में भी 75.03 अंक या 1.85% की बढ़त देखने को मिली और यह 4,136.25 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 08 मई 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख