शेयर मंथन में खोजें

आज नरमी में खुल सकते हैं भारतीय बाजार, सिंगापुर निफ्टी से मिल रहे संकेत

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार (09 मई) को नरमी के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 22 अंकों की सुस्ती नजर आ रही है और यह 0.12% की नरमी के साथ 18,328 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले सोमवार (08 मई) को भारतीय शेयर बाजार में धीमी शुरुआत के बाद अच्छी खरीदारी देखने को मिली। बाजार मजबूत और सधे हुयी चाल से चलते हुए अच्छी बढ़त बनाने में कामयाब रहे। कल के कारोबार में बीएसई और एनएसई एक फीसदी की अधिक की जबरदस्त उछाल के साथ बंद हुए। शाम को एनएसई के निफ्टी में 195.40 अंकों की बढ़त आयी और यह 1.08% की तेजी के साथ 18,264.40 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 709.96 अंकों की छलाँग लगाते हुए 61,764.25 के स्तर पर पहुँच गया। इसमें 1.16% की बढ़त दर्ज की गयी।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज प्रमुख बाजार में मिलाजुला रुख नजर आ रहा है। जापान के निक्केई में आज 223.68 अंकों की बढ़त है और इसमें 0.77% की तेजी नजर आ रही है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में 77.05 अंकों की सुस्ती है और यह 0.38% की नरमी के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में भी आज 8.82 अंकों की सुस्ती है और 0.27% के नुकसान के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 5.13 अंकों की तेजी नजर आ रही है और यह 0.15% जोड़ कर कारोबार कर रहा है।

यूरोपीय बाजार में सोमवार (08 मई) को कारोबार में मिलाजुला रुख देखने को मिला था। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में कल अवकाश होने की वजह से कारोबार नहीं हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.11% जोड़ कर 7,440.91 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में 0.05% की मामूली सुस्ती आयी और यह 8.19 अंक की नरमी के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में सोमवार (08 मई) को मिलाजुला रुख दर्ज किया गया था। डॉव जोंस में जहाँ 55.69 अंकों की सुस्ती आयी और यह 0.17% के नुकसान के साथ 33,618.69 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 0.18% की बढ़त देखने को मिली और यह 21.50 अंक जोड़ कर 12,256.92 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में भी 1.87 अंक या 0.05% की बढ़त देखने को मिली और यह 4,138.12 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 09 मई 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख