शेयर मंथन में खोजें

सिंगापुर निफ्टी में धमाकेदार तेजी, भारतीय बाजार में भी तेजी के साथ कारोबार के आसार

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार (29 मई) को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत करने के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 160 अंकों की उछाल नजर आ रही है और यह 0.86% जोड़ कर 18,708 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले शुक्रवार (26 मई) को भारतीय शेयर बाजार ने तेजी में कारोबार की शुरुआत की थी। शुक्रवार के कारोबार में शेयर बाजार हरे निशान में खुले और पूरे दिन बढ़त बरकरार रखते हुए आगे बढ़ते रहे। शुरुआती दौर से ही बाजार में अच्‍छी खरीदारी देखने को मिली और शाम तक एक फीसदी के आसपास की बढ़त के साथ बंद हुए। एनएसई के निफ्टी में 178.20 अंकों की तेजी आयी और यह 0.97% की बढ़त के साथ 18,499.35 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के सेंसेक्स में 629.07 अंकों की उछाल आयी और यह 1.02% जोड़ कर 62,501.69 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो यहाँ आज प्रमुख बाजार में मिलाजुला रुख नजर नजर आ रहा है। जापान के निक्केई में जहाँ 409.53 अंक या 1.31% की तेजी नजर आ रही है। वहीं, हॉन्‍ग कॉन्‍ग के हैंग सेंग में आज 18.17 अंकों की गिरावट है और यह 0.10% के नुकसान के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में 4.12 अंकों की उछाल दिखाई दे रही है और यह 0.16% जोड़ कर कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट 6.05 अंकों की तेजी है और यह 0.19% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

यूरोपीय बाजार में शुक्रवार (26 मई) को कारोबार में तकरीबन सवा फीसदी तक की तेजी दर्ज की गयी थी। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 56.33 अंक की उछाल आयी और यह 0.74% की बढ़त के साथ बंद हुआ। पेरिस के बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) में 1.23% की तेजी दिखी और यह 7,319.18 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में 1.19% की बढ़त दर्ज की गयी और यह 190.17 अंक जोड़कर बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में शुक्रवार (26 मई) को कारोबार में एक से सवा दो फीसदी तक की बढ़त देखने को मिली थी। डॉव जोंस में 328.69 अंक की उछाल आयी और यह 1.00% के मुनाफे के साथ 33,093.34 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में सर्वाधिक 2.19% की उछाल दर्ज की गयी और यह 277.59 अंक जोड़ कर 12,975.69 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में भी 54.17 अंक या 1.30% की तेजी के साथ 4,205.45 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 29 मई 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख