शेयर मंथन में खोजें

भारतीय बाजार में आज तेजी के आसार, सिंगापुर निफ्टी समेत दुनियाभर के बाजारों में बढ़त

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार (05 जून) को तेजी में कारोबार की शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 98 अंकों की बढ़त नजर आ रही है और यह 0.53% जोड़ कर 18,727 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले शुक्रवार (05 जून) को भारतीय शेयर बाजार ने प्री-ओपन‍िंग से ही तेजी की छलाँग लगाई और औपचारिक शुरुआत में भी हरे निशान में बने रहे। हालाँकि 10 से 11 बजे के बीच बाजार में जबरदस्‍त बिकवाली आयी और ये लुढ़क कर लाल निशान में पहुँच गये। मगर बाजार जल्‍द ही संभल कर वापस तेजी के दायरे में लौट आये। शुक्रवार के कारोबार में बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला और बाजार हल्‍की बढ़त जोड़कर तेजी में बंद हुए। एनएसई के निफ्टी में 46.35 अंकों की तेजी आयी और यह 0.25% की बढ़त के साथ 18,534.10 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के सेंसेक्स ने 118.57 अंक जोड़े और यह 0.19% बढ़ कर 62,547.11 के स्तर पर बंद हुआ।
एशियाई बाजारों की बात करें तो यहाँ आज प्रमुख बाजार में तेजी रुख नजर नजर आ रहा है। जापान के निक्केई में 521.61 अंक या 1.63% की तेजी नजर आ रही है। हॉन्‍ग कॉन्‍ग के हैंग सेंग में भी आज 129.13 अंकों की उछाल है और यह 0.68% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में 14.10 अंकों की तेजी दिखाई दे रही है और यह 0.54% जोड़ कर कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 8.81 अंकों की तेजी है और यह 0.27% जोड़ कर कारोबार कर रहा है।
यूरोपीय बाजार में शुक्रवार (02 जून) को तकरीबन दो फीसदी तक की तेजी के साथ बंद हुए थे। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 117.01 अंकों की बढ़त आयी और यह 1.54% की तेजी के साथ बंद हुआ। पेरिस के बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) में 1.83% की तेजी दिखी और यह 7,270.69 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में सबसे ज्‍यादा 1.23% की उछाल दर्ज की गयी और यह 197.57 अंक जोड़ कर बंद हुआ।
अमेरिका के प्रमुख बाजार में शुक्रवार (02 जून) को भी कारोबार में तेजी जारी रही और बाजार अच्‍छी बढ़त के साथ बंद हुए। डॉव जोंस में सर्वाधिक 701.19 अंक जोड़ कर 2.12% की बढ़त के साथ 33,762.76 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 1.07% की बढ़त दर्ज की गयी और यह 139.78 अंक की उछाल के साथ 13,240.78 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में 61.35 अंक या 1.45% की बढ़त देखने को मिली और यह 4,282.37 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 05 जून 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख