शेयर मंथन में खोजें

दुनियाभर के बाजारों में तेजी, Sensex-Nifty भी बढ़त के साथ कर सकते हैं शुरुआत

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार (11 जुलाई) को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.20 बजे के आसपास 29.5 अंकों की बढ़त नजर आ रही है और यह 0.15% की उछाल के साथ 19,486 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले सोमवार (10 जुलाई) को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार की धीमी शुरुआत देखने को मिली थी। बाजार में कल पूरा दिन सुस्त चाल से कारोबार होता रहा, हालाँकि बीच-बीच में उतार-चढ़ाव का दौर भी आया। मगर पूरे दिन के कारोबार में बाजार में न तो बड़ी गिरावट आयी और तेज उछाल देखने को मिली। शाम तक सपाट कारोबार करते हुए बाजार हरे निशान में बंद हुए। एनएसई के निफ्टी में 24.10 अंक की तेजी दिखी और यह 0.12% की बढ़त के साथ 19,355.90 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 63.72 अंक की उछाल के साथ 65,344.17 के स्तर पर पहुँच गया और 0.10% की गिरावट के साथ बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज प्रमुख बाजार में तेजी का रुख देखने को मिल रहा है। जापान के निक्केई में 90.15 अंकों की तेजी है और इसमें 0.28% की बढ़त नजर आ रही है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में 227.44 अंकों की उछाल है और यह 1.23% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी आज 34.03 अंक जोड़ कर 1.35% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 7.10 अंक की तेजी नजर आ रही है और यह 0.22% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

यूरोपीय बाजार में सोमवार (10 जुलाई) को कारोबार में तेजी का रुख देखने को मिला था। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 16.85 अंकों की उछाल देखने को मिली और यह 0.23% की तेजी के साथ बंद हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.45% की तेजी के साथ 7,143.69 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में 0.45% की उछाल दर्ज की गयी और यह 69.76 अंक की बढ़त बना कर बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में सोमवार (10 जुलाई) को बढ़त के साथ बंद हुए थे। डॉव जोंस में 209.52 अंकों की तेजी आयी और यह 0.62% की बढ़त के साथ 33,944.40 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट 0.18% या 24.77 अंक जोड़ कर 13,685.48 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में भी 10.58 अंक या 0.24% की उछाल देखने को मिली और यह 4,409.53 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 11 जुलाई 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख