शेयर मंथन में खोजें

हरे निशान में सपाट Gift Nifty, भारतीय बाजार में भी ठंडी शुरुआत के आसार

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार (03 अगस्त) को कारोबार की सपाट शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 17 अंकों की तेजी नजर आ रही है और यह 0.09% के अंतर के साथ 19,517.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले बुधवार (02 अगस्त) को भारतीय शेयर बाजार ने तेज गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इसके बाद पूरे कारोबार सत्र में दोनों सूचकांक लाल दायरे में ही बने रहे। बाजार में पूरा दिन बिकवाल हावी रहे और तकरीबन सवा दो बजे के आसपास बाजार दिन के निचले स्तर पर पहँच गये। कल के काराबारी सत्र में बाजार एक फीसदी से कुछ अधिक की कमजोरी के साथ बंद हुए। एनएसई के निफ्टी में 207.00 अंक की गिरावट आयी और यह 1.05% के नुकसान के साथ 19,526.55 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 676.53 अंक टूट कर 65,782.78 के स्तर पर पहुँच गया और 1.02% गिर कर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज सभी प्रमुख बाजार में गिरावट हावी नजर आ रही है। जापान के निक्केई में 463.61 अंकों का नुकसान दिखाई दे रहा है और यह 1.44% टूट कर कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में भी आज 50.93 अंकों की गिरावट नजर आ रही है और यह 0.26% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में आज 21.63 अंक की नरमी है और यह 0.83% फिसल कर कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 8.03 अंक का नुकसान है और यह 0.25% टूट कर कारोबार कर रहा है।

प्रमुख यूरोपीय बाजार में भी बुधवार (02 अगस्त) को सवा एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली थी। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 104.64 अंकों की नरमी देखने को मिली और यह 1.38% की सुस्ती के साथ बंद हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 1.28% की गिरावट के साथ 7,312.84 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में 1.38% का नुकसान दर्ज किया गया और यह 220.38 अंक टूट कर बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में भी बुधवार (02 अगस्त) को बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। डॉव जोंस में जहाँ 348.16 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी और यह 0.98% की टूट कर 35,282.52 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट में सबसे ज्यादा 2.17% या 310.47 अंक का नुकसान देखने को मिला और यह 13,973.45 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 63.34 अंक या 1.38% की सुस्ती के साथ 4,513.39 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 03 अगस्त 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख