शेयर मंथन में खोजें

तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं Sensex-Nifty, गिफ्ट निफ्टी से मिले संकेत

भारतीय शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार (07 अगस्त) को तेजी में कारोबार की शुरुआत करने के आसार नजर आ रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 34.5 अंकों की तेजी नजर आ रही है और यह 0.18% के अंतर के साथ 19,623 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले शुक्रवार (04 अगस्त) को भारतीय शेयर बाजार ने तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। पूरे दिन बाजार में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। दोनों सूचकांक एक फीसदी से कुछ कम की बढ़त बनाकर हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहे। एनएसई के निफ्टी में 135.35 अंक की उछाल आयी और यह 0.70% की बढ़त के साथ 19,517 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स भी 480.57 अंक की तेजी के साथ 65,721.25 के स्तर पर पहुँच गया और 0.74% गिर कर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज प्रमुख बाजार में सपाट कारोबार होता नजर आ रहा है। जापान के निक्केई में जहाँ 2.44 अंकों का नुकसान दिखाई दे रहा है और यह 0.01% टूट कर कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में भी 15.72 अंकों की नरमी नजर आ रही है और यह 0.08% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में आज 0.66 अंक की बढ़त है और यह 0.03% तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 18.65 अंकों की सुस्ती है और यह 0.57% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार में शुक्रवार (04 अगस्त) को तेजी देखने को मिली थी। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 35.21 अंकों की उछाल दर्ज की गयी और यह 0.47% की बढ़त के साथ बंद हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.75% की तेजी के साथ 7,315.07 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में 0.37% की तेजी दर्ज की गयी और यह 58.48 अंक जोड़ कर बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में शुक्रवार (04 अगस्त) को भी नरमी छायी रही और सभी सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। डॉव जोंस में 150.27 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी और यह 0.43% टूट कर 35,065.62 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 0.36% या 50.48 अंक का नुकसान देखने को मिला और यह 13,909.24 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 23.86 अंक या 0.53% की सुस्ती के साथ 4,478.03 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 07 अगस्त 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख