शेयर मंथन में खोजें

आज तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं Sensex-Nifty, गिफ्ट निफ्टी से मिले संकेत

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार (09 अगस्त) को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत करने के आसार नजर आ रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 41 अंकों की बढ़त नजर आ रही है और यह 0.21% के अंतर के साथ 19,601.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले मंगलवार (08 अगस्त) को भारतीय शेयर बाजार ने तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। मगर बाजार बहुत देर तक बढ़त बरकरार नहीं रख सके और शुरुआती कारोबार में ही फिसल कर नीचे आ गये। कल के कारोबारी सत्र के दौरान बाजार में काफी उतार-चढ़ाव भी बना रहा। दोनों सूचकांक आधे दिन के कारोबार तक पहुँचने से पहले दिन के निचले स्तर तक फिसल गये। बाजार कुछ संभले, मगर कारोबारी सत्र की समाप्ति लाल निशान में ही हुई। एनएसई के निफ्टी में 26.45 अंक की नरमी आयी और यह 0.13% की सुस्ती के साथ 19,570.85 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स भी 106.98 अंक फिसल कर 65,846.50 के स्तर पर पहुँच गया और 0.16% के नुकसान के साथ बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज प्रमुख बाजार में मिलाजुला रुख नजर आ रहा है। जापान के निक्केई में 135.66 अंकों की सुस्ती दिखाई दे रही है और यह 0.42% की नरमी के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में भी 23.98 अंकों की नरमी नजर आ रही है और यह 0.12% के नुकसान के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में आज 28.25 अंकों की बढ़त है और यह 1.10% तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 7.96 अंकों की सुस्ती है और यह 0.24% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार में मंगलवार (08 अगस्त) को नरमी के साथ कारोबार देखने को मिला था। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 27.07 अंकों की सुस्ती दर्ज की गयी और यह 0.36% की नरमी के साथ बंद हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.69% फिसल कर 7,269.47 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में सर्वाधिक 1.11% की गिरावट दर्ज की गयी और यह 175.83 अंक टूट कर बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार भी मंगलवार (08 अगस्त) को नरमी के साथ बंद हुए। डॉव जोंस में 158.64 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी और यह 0.45% टूट कर 35,314.49 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 0.79% या 110.07 अंक का नुकसान देखने को मिला और यह 13,884.32 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 19.06 अंक या 0.42% की सुस्ती के साथ 4,499.38 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 09 अगस्त 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख