शेयर मंथन में खोजें

गिफ्टी निफ्टी में तेजी, Sensex-Nifty में भी बढ़त के साथ कारोबार के संकेत

भारतीय शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार (04 सितंबर) को बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत करने के आसार नजर आ रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 15.5 अंकों की तेजी नजर आ रही है और यह 0.08% जोड़ कर 19,563 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले शुक्रवार (01 सितंबर) को भारतीय शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ खुले थे। कारोबारी सत्र के दौरान बाजार पूरा दिन हरे निशान में बने रहे। बाजार सतर्क मगर तेज चाल से आगे बढ़ते रहे और तकबरीबन एक फीसदी की बढ़त बना कर बंद हुए। सत्र समाप्ति पर एनएसई के निफ्टी में 181.50 अंकों की उछाल दर्ज की गयी और यह 0.94% की बढ़त के साथ 19,435.30 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के सेंसेक्स में 555.75 अंक की तेजी देखने को मिली और यह 65,387.16 के स्तर पर पहुँच गया, इसमें 0.86% की उछाल दर्ज की गयी।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज सभी प्रमुख बाजार हरे निशान में कारोबार करते नजर आ रहे हैं। जापान के निक्केई में 189.37 अंकों की उछाल दिखाई दे रही है और यह 0.58% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सेंग भी आज 477.86 अंक जोड़ कर 2.60% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में आज 7.78 अंकों की उछाल नजर आ रही है और यह 0.30% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 39.67 अंकों की उछाल है और यह 1.27% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार शुक्रवार (01 सितंबर) को मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए थे। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में जहाँ 25.41 अंकों की तेजी दर्ज की गयी थी और यह 0.34% की उछाल के साथ बंद हुआ था। वहीं, पेरिस के बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) में 0.27% की सुस्ती देखी गयी और यह 7,296.77 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) भी 0.67% की नरमी के साथ 15840.34 के स्तर पर आ गया और 106.74 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में भी शुक्रवार (01 सितंबर) को मिलजुला कारोबार देखने को मिला। डॉव जोंस में जहाँ 115.80 अंक की तेजी देखने को मिली और यह 0.33% की उछाल के साथ 34,837.71 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट में सपाट कारोबार हुआ और यह 0.02% या 3.15 अंक के नुकसान के साथ 14,031.82 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 8.11 अंक या 0.18% की बढ़त के साथ 4,515.11 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 04 सितंबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख