शेयर मंथन में खोजें

लाल निशान में सपाट गिफ्टी निफ्टी, भारतीय बाजार में भी सतर्क कारोबार के आसार

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (05 सितंबर) को नरमी के साथ कारोबार की शुरुआत करने के आसार नजर आ रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 9 अंकों की सुस्ती नजर आ रही है और यह 0.05% के अंतर के साथ 19,590.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले सोमवार (04 सितंबर) को भारतीय शेयर बाजार अच्छी बढ़त के साथ खुले थे। मगर बाजार ऊँचाई पर टिके नहीं रह सके और सुबह 10.30 बजे के आसपास फिसल कर लाल निशान में पहुँच गये। हालाँकि यहाँ से बाजार में फिर खरीदारी आयी और ये वापसी करने में सफल रहे। इसके बाद बाजार कमजोर नहीं पड़े और तकरीबन आधा फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए। सत्र समाप्ति पर एनएसई के निफ्टी में 93.50 अंकों की उछाल दर्ज की गयी और यह 0.48% की बढ़त के साथ 19,528.80 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के सेंसेक्स में 240.98 अंक की तेजी देखने को मिली और यह 65,628.14 के स्तर पर पहुँच गया, इसमें 0.37% की उछाल दर्ज की गयी।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज सभी प्रमुख बाजार गिरावट में कारोबार करते नजर आ रहे हैं। जापान के निक्केई में 69.18 अंकों की नरमी दिखाई दे रही है और यह 0.21% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सेंग भी आज 277.78 अंक टूट कर 1.47% लुढ़क गया है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में आज 6.01 अंकों की सुस्ती नजर आ रही है और यह 0.23% की नरमी के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 21.49 अंकों की गिरावट है और यह 0.68% के नुकसान के साथ कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार सोमवार (04 सितंबर) को नरमी के साथ बंद हुए थे। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 11.78 अंकों की सुस्ती दर्ज की गयी थी और यह 0.16% की नरमी के साथ बंद हुआ था। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) भी 0.24% की सुस्ती के साथ 7,279.51 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) भी 0.10% की नरमी के साथ 15824.85 के स्तर पर आ गया और 15.49 अंक के नुकसान के साथ बंद हुआ।

अमेरिका में लेबर डे के उपलक्ष्य में अवकाश होने की वजह से प्रमुख बाजार बंद रहे।

(शेयर मंथन, 05 सितंबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख