शेयर मंथन में खोजें

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन सेंसेक्स 283, निफ्टी 97 अंक चढ़ कर बंद

वैश्विक बाजारों से शुक्रवार (03 नवंबर) को मजबूत संकेत देखने को मिले। अमेरिकी बाजार में लगातार चौथे दिन दमदार एक्शन दिखायी दिया। डॉव जोंस 565 अंक उछलकर दिन की ऊँचाई पर बंद हुआ। आज इसके लिए 4 महीनों में सबसे अच्छा दिन साबित हुआ। नैस्डैक 1.8% या 233 अंक उछलकर बंद हुआ। नैस्डैक के लिए जुलाई के बाद सबसे अच्छा दिन रहा।

यूरोप के बाजारों में 1.5-2% तक का उछाल देखा गया। गिफ्ट निफ्टी की करीब 100 अंकों की मजबूती के साथ शुरुआत हुई। वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों के आधार पर भारतीय बाजारों की मजबूत शुरुआत हुई।

कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स ने 64,275 का निचला स्तर छुआ, वहीं 64,535 का ऊपरी स्तर छुआ। निफ्टी ने जहाँ 19,211 का निचला स्तर छुआ, वहीं 19,276 के ऊपरी स्तर तक गया। कारोबारी सत्र के दौरान बैंक निफ्टी 43,221 तक नीचे फिसला स्तर छुआ, जबकि 43,416 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स (Sensex) 0.44% या 283 अंक चढ़ कर 64,364 पर बंद हुआ। निफ्टी 50 (Nifty 50) 0.51% या 97 अंक चढ़ कर 19,230 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक (Nifty Bank) 0.70% या 301 अंक चढ़ कर 43,318 पर बंद हुआ।

निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में बजाज फिनसर्व 2.50%, डॉ रेड्डीज 1.41%, एसबीआई लाइफ 1.05% और इंडसइंड बैंक 0.75% तक के नुकसान के साथ बंद हुए। इसके बढ़ने वाले शेयरों में अपोलो हॉस्पिटल 5.45%, अदाणी पोर्टस 2.73%, आयशर मोटर 2.69% और एलटीआई माइंडट्री 2.29% तक की बढ़त के के साथ बंद हुए।

आज के कारोबार में फोकस में रहने वाले शेयरों में तिलकनगर इंडस्ट्रीज 13.53%, घाटे से मुनाफे में आने के कारण जोमैटो रहा जिसमें 8.32%, जेके लक्ष्मी सीमेंट 10.48% और कॉनकॉर 4.58% तक की उछाल के साथ बंद हुए। वहीं कमजोर नतीजों से गॉडफ्रे फिलिप्स 8.50% तक के नुकसान के साथ बंद हुए। सुजेन फार्मा 3.75%, चोला इन्वेस्ट 3.66% और 360 वन वैम 3.37% तक के नुकसान के साथ बंद हुए।

(शेयर मंथन, 03 नवंबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख