शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी को 19,850, सेंसेक्स को 66,800 पर मिल रही बाधा

इस गुरुवार को मानक सूचकांकों में फीकी गतिविधि देखी गयी, निफ्टी 10 अंक नीचे बंद हुआ जबकि सेंसेक्स 5 अंक नीचे रहा। क्षेत्र (सेक्टर) के आधार पर देखें तो रियलिटी शेयरों में कुछ खरीदारी देखी गयी, जबकि फार्मा और हेल्थकेयर सूचकांकों में 1% से अधिक की गिरावट आयी।

कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च प्रमुख श्रीकांत चौहान ने आज के कारोबार पर कहा कि तकनीकी रूप से देखें तो आज एक आशाजनक शुरुआत के बाद बाजार में उच्च स्तरों पर एकदिनी (इंट्राडे) मुनाफावसूली देखी गयी। हालाँकि उनके मुताबिक बाजार की अल्पकालिक बनावट अब भी सकारात्मक है। वे कहते हैं, हमारा विचार है कि निफ्टी-50 को लगातार 19850 और सेंसेक्स को 66800 के करीब प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है।

श्रीकांत चौहान के अनुसार कारोबारियों (ट्रेडर) के लिए अभी 19850/66800 के ये स्तर प्रमुख प्रतिरोध क्षेत्र के रूप में कार्य करेंगे। इन स्तरों के नीचे रहने तक कमजोर धारणा जारी रहने की संभावना है। इस माहौल में निफ्टी 19700-19675 तक और सेंसेक्स 65800-65600 तक फिसल सकते हैं। दूसरी ओर, 19850/66800 के स्तरों से ऊपर निकल जाने के बाद निफ्टी 19950-19975 और सेंसेक्स 67100-67300 की ओर बढ़ सकते हैं।

(शेयर मंथन, 23 नवंबर 2023)

 (आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख