शेयर मंथन में खोजें

बाजार ने बनायी मंदी की लंबी कैंडल, कमजोरी बढ़ने का संकेत : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक गुरुवार को मानक सूचकांकों में तीव्र करेक्‍शन हुआ। निफ्टी 253 अंक नीचे, जबकि सेंसेक्‍स 823 अंकों के नुकसान के साथ बंद हुआ।

क्षेत्रों में, सभी प्रमुख क्षेत्रीय सूचकांक में ऊपरी स्‍तरों पर मुनाफावसूली देखने को मिली, मगर पूँजी बाजार सूचकांक सबसे ज्‍यादा नुकसान में रहा, ये 3% टूट गया। तकनीकी तौर से बाजार ने 25,000/82,000 के मुख्‍य समर्थन स्‍तर को तोड़ दिया है। ब्रेकडाउन के बाद बि‍कवाली का दबाव बढ़ गया। 

दैनिक चार्ट पर, इसने मंदी की लंबी कैंडल बनायी है, जो वर्तमान स्‍तरों से कमजोरी आगे बढ़ने का संकेत दे रही है। हमारा मानना है कि जब तक बाजार  में 24,920/81800 के नीचे कारोबार होगा, कमजोरी का रुझान जारी रहेगा।

नीचे की तरफ, ये 24,650/81,000 के स्‍तर तक फिसल सकता है। इसके आगे भी गिरावट जारी रह सकती है, जो बाजार को 24,550/80,700 के स्‍तर तक खींच सकती है। बाजार की वर्तमान बनावट अस्‍थ‍िरता वाली है, इसलिए दैनिक कारोबारियों के लिए स्‍तर आधारित सौदे करने की रणनीति उचित होगी। 

(शेयर मंथन, 13 जून 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख