शेयर मंथन में खोजें

बाजार में वापसी की संरचना, मंदी की कैंडल दे रही अस्‍थायी कमजोरी का संकेत : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक मानक सूचकांकों में ऊपरी स्‍तरों पर मुनाफावसूली देखने को मिली। निफ्टी 93 अंक नीचे, जबकि सेंसेक्‍स 213 अंकों के नुकसान के साथ बंद हुआ।

क्षेत्रों में, आईटी सूचकांक सर्वाधिक बढ़ने वालों में रहा, इसमें 0.64% की बढ़त आयी, जबकि फार्मा और हेल्‍थकेयर प्रत्‍येक सूचकांकों में तकरीबन 2% की गिरावट आयी। तकनीकी तौर से, एकदिनी चार्ट पर वापसी की संरचना बनी है और दैनिक चार्ट पर मंदी की कैंडल अस्‍थायी कमजोरी का संकेत देती है। 

हमारा मानना है कि बाजार जब तक 24,900/81,800 के नीचे कारोबार करेंगे, तब तक कमजोरी की धारणा जारी रहेगी। नीचे की तरफ, 24,775/81,200 का स्‍तर कारोबारियों के लिए निकटतम समर्थन क्षेत्र होगा। इसके नीचे, बाजार 24,675-24,625/80,900-80,700 तक फिसल सकते हैं। 

इसके विपरीत, 24,900/81,800 के ऊपर धारणा बदल जायेगी। अगर ये इस स्‍तर के ऊपर निकलता है, तो 25,000-25,100/82,100-82,500 तक तेजी आ सकती है।  

(शेयर मंथन, 18 जून 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख