शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार

उतार-चढ़ाव के बीच बाजार सपाट बंद

वैश्विक बाजारों से अच्छे संकेत देखने को मिले। अमेरिकी बाजार में दमदार उछाल देखने को मिला। थैंक्स गिविंग की छुट्टी से पहले बाजार में मजबूत कारोबार देखने को मिला।

इन स्तरों के ऊपर सकारात्मक बने रहेंगे बाजार : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बुधवार (22 नवंबर) को भारत बेंचमार्क इंडेक्स में एक दायरे में कारोबार देखने को मिला था। कल निफ्टी 28 अंक, जबकि सेंसेक्स 92 अंक जोड़कर बंद हुए थे।

लाल निशान में सपाट Gift Nifty, भारतीय बाजार में भी हो सकती है कारोबार की सतर्क शुरुआत

भारतीय शेयर बाजार में साप्ताहिक निप्टान के दिन गुरुवार (23 नवंबर) को कारोबार की सतर्क शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 2.5 अंकों की सुस्ती नजर आ रही है और यह 0.01% के अंतर के साथ 19,895.5 के स्तर के आसपास घूम रहा है।

Gift Nifty में तेजी के साथ कारोबार, भारतीय बाजार में भी बढ़त के संकेत

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार (22 नवंबर) को बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 33.5 अंकों की उछाल नजर आ रही है और यह 0.17% के अंतर के साथ 19,863.5 के स्तर के आसपास घूम रहा है।

दो दिनों की गिरावट के बाद सेंसेक्स 275, निफ्टी 89 अंक चढ़ कर बंद

दो दिनों की सुस्ती के बाद अमेरिकी बाजार में दमदार कारोबार देखने को मिला।डाओ जोंस 200 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ। नैस्डैक में 1.1% का बड़ा उछाल देखने को मिला।

लाल निशान में सपाट Gift Nifty, भारतीय बाजार में सतर्क दायरे में हो सकता है कारोबार

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (21 नवंबर) को कारोबार की सतर्क शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 4 अंकों की नरमी नजर आ रही है और यह 0.02% के अंतर के साथ 19,803 के स्तर के आसपास घूम रहा है। अमेरिकी बाजारों में जहाँ कल तेजी रही, वहीं एशियाई और यूरोपीय बाजार का रुख मिलाजुला रहा।

More Articles ...

Page 198 of 1891

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख