शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार

भारतीय बाजार में आज भी होगा बढ़त में कारोबार, सिंगापुर निफ्टी से मिले संकेत

भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार (09 जून) को तेजी में कारोबार की शुरुआत करने के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.20 बजे के आसपास 38 अंकों की तेजी नजर आ रही है और यह 0.20% जोड़ कर 18758.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

साप्ताहिक निपटान के दिन बाजार गिरावट के साथ बंद

वैश्विक बाजारों से सुस्त संकेत देखने को मिले। उतार-चढ़ाव के बीच अमेरिकी बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखा गया। 250 अंकों के दायरे में कारोबार के बीच आखिर में डाओ 90 अंक चढ़ कर बंद हुआ।

सिंगापुर निफ्टी में सपाट कारोबार, तेजी में खुल सकते हैं भारतीय बाजार

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार (08 जून) को तेजी में कारोबार की शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.20 बजे के आसपास 16.5 अंकों की तेजी नजर आ रही है और यह 0.09% जोड़ कर 18,828.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

आरबीआई पॉलिसी से पहले बाजार शानदार तेजी के साथ बंद

वैश्विक बाजारों से से मिलेजुले संकेत देखने को मिले। उतार-चढ़ाव के बीच डाओ 10 अंकों की मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। आखिरी घंटे में दिन के निचले स्तर से डाओ जोंस में 175 अंकों का सुधार देखने को मिला। S&P 500 और नैस्डैक 2023 की ऊंचाई पर बंद हुए।

भारतीय बाजार में सपाट कारोबार के संकेत, सिंगापुर निफ्टी दिखी तेजी

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार (07 जून) को कारोबार की सपाट शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 26.5 अंकों की तेजी नजर आ रही है और यह 0.14% जोड़ कर 18,705.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

उतार-चढ़ाव के बीच बाजार सपाट बंद

वैश्विक बाजारों से मिलेजुले संकेत देखने को मिले। अमेरिकी बाजारों की 2 दिनों की तेजी थमती दिखी। डाओ जोंस 200 अंक फिसलकर दिन के निचले स्तर पर बंद हुआ। अच्छी शुरुआत के बाद अमेरिकी बाजारों में बिकवाली देखी गई। नैस्डैक भी पूरी बढ़त गंवाकर सपाट बंद हुआ।

More Articles ...

Page 237 of 1891

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख