शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : ल्युपिन, अदाणी इंटरप्राइजेज, आईसीआईसीआई बैंक, जुबिलेंट फूडवर्क्स और आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन

बुधवार के कारोबार में खबरों के कारण जिन शेयरों पर नजर रहेगी उनमें ल्युपिन, अदाणी इंटरप्राइजेज, आईसीआईसीआई बैंक, जुबिलेंट फूडवर्क्स और आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन शामिल हैं।

ल्युपिन : ल्युपिन की स्विस इकाई को डिसॉक्सीमेटासोन क्रीम के लिए मंजूरी मिल गयी है।
आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन : कंपनी को साझे उद्यम में चेन्नई मेट्रो में निर्माण कार्य के लिए ठेका मिला है।
फ्यूचर कंज्यूमर : कंपनी ने दक्षिण भारत चावल व्यापार के लिए एलटी फूड्स और जेनोआ राइस मिल्स के साथ साझा उद्यम तैयार किया है।
आईसीआईसीआई बैंक : बैंक 09 दिसंबर को ऋण साधनों से वित्त जुटाने पर विचार करेगा।
अदाणी इंटरप्राइजेज : कंपनी ने अपना सीमेंट व्यापार चलाने के लिए अदाणी सीमेंटेशन नाम की सहायक कंपनी की शुरुआत की है।
वीएसटी टीलर्ज : कंपनी ने नवंबर में 1495 पावर टिलर्ज और 684 ट्रेक्टरों की बिक्री की।
खेमानी डिस्ट्रीब्यूटर्ज : कंपनी ने 10 रुपये वाले शेयरों को 2 रुपये प्रति के शेयरों में विभाजन को मंजूरी दी।
दीप इंडस्ट्रीज : क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट की कीमत का निर्धारण के लिए कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 09 दिसंबर को होगी।
जुबिलेंट फूडवर्क्स : कंपनी ने क्वाट्रो फोरमैगी बर्स्ट पिज्जा और चोको पिज्जा की शुरुआत की है।
जीवन साइंटिफिक : जीवन साइंटिफिक प्रोमटरों को शेयर और वारंट आवंटित करने पर विचार करेगी। (शेयर मंथन, 07 दिसंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख