शेयर मंथन में खोजें

विलय से पहले भारती इन्फ्राटेल (Bharti Infratel) और इंडस टावर्स (Indus Towers) कर सकते हैं भारी निवेश

खबर है कि भारती इन्फ्राटेल (Bharti Infratel) और इंडस टावर्स (Indus Towers) चालू वित्त वर्ष के लिए पूँजीगत व्यय के रूप में 3,500 करोड़ रुपये का निवेश कर सकते हैं।

दोनों कंपनियों की 'हमेशा की तरह व्यापार' मोड पर कारोबार जारी रखने हेतू चालू वित्त वर्ष के लिए निवेश करने की योजना है। भारती इन्फ्राटेल और इंडस टावर्स ने पिछले महीने विलय योजना का ऐलान किया था, जिसके वित्त वर्ष 2018-19 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। विलय होने पर बनने वाली 1,460 करोड़ डॉलर की कंपनी के पास पूरे भारत में 1,63,000 से अधिक टावर होंगे।
उधर बीएसई में भारती इन्फ्राटेल हल्के दबाव में है। 321.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले कंपनी का शेयर 320.05 रुपये पर खुला। शुरू से ही सीमित दायरे में कारोबार करते हुए करीब साढ़े 11 बजे यह 0.70 रुपये या 0.22% की हल्की कमजोरी के साथ 320.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख