शेयर मंथन में खोजें

पीसी ज्वेलर (PC Jeweller) में अस्थिर कारोबार, 9% बढ़त के बाद 27% तक फिसला

आज पीसी ज्वेलर (PC Jeweller) के शेयर में सुबह से ही काफी अस्थिरता देखी जा रही है।

शुरुआती कारोबार में 9% से अधिक से अधिक मजबूती के बाद यह 27% तक फिसला। इसके बाद संभल कर 11 बजे के करीब यह 31.05 रुपये या 12.90% की गिरावट के साथ 209.65 रुपये पर है। इससे पहले सोमवार को कंपनी के निदेशक समूह द्वारा 10 मई को शेयरों की वापस खरीद पर चर्चा की खबर से इसमें 38% की वृद्धि हुई थी। आज पीसी ज्वेलर से फ्यूचर ऐंड ऑप्शन प्रतिबंध हट गया है, जो हाल ही में सूचकांकों ने इस पर लगातार कमजोरी के कारण लगाया था।
पीसी ज्वेलर ने 17 जनवरी से 03 मई तक निवेशकों की 83% पूँजी गँवायी। इस बीच कंपनी की बाजार पूँजी 23,138.80 करोड़ रुपये से घट कर 3,817 करोड़ रुपये रह गयी। (शेयर मंथन, 08 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख