शेयर मंथन में खोजें

कंपनियों की सुर्खियाँ

कल्पतरु प्रोजेक्ट्स को अलग-अलग कारोबार के लिए 2333 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले

कल्पतरु प्रोजेक्ट्स को अलग-अलग कारोबार के लिए कई ऑर्डर्स मिले हैं। कंपनी को करीब 2333 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर्स मिले हैं।

टीओपीएल के 49% हिस्से का अधिग्रहण करेगी स्वान एनर्जी

स्वान एनर्जी टीओपीएल यानी ट्रायम्फ ऑफशोर प्राइवेट लिमिटेड के 49% हिस्से का अधिग्रहण करेगी। इस हिस्से का अधिग्रहण कंपनी आईएफएफसीओ यानी इफ्को (IFFCO) से करेगी। कंपनी इस अधिग्रहण के लिए 440 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इफ्को यानी इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड से यह अधिग्रहण करेगी।

अमारा राजा की सब्सिडियरी का जीआईबी एनर्जी एक्स के साथ एलएफपी तकनीक के लिए करार

ऑटोमोटिव बैटरी कारोबार की दिग्गज कंपनी अमारा राजा की सब्सिडियरी ने जीआईबी एनर्जी एक्स (GIB EnergyX) के साथ लाइसेंसिंग करार किया है। यह करार एलएफपी तकनीक के लिए किया गया है।

बायोकॉन बायोलॉजिक्स को ईएमए से Bevacizumab की मैन्युफैक्चरिंग के लिए मंजूरी मिली

बायोकॉन के लिए अच्छी खबर है। कंपनी की सब्सिडियरी बायोकॉन बायोलॉजिक्स को ईएमए यानी यूरोपियन मेडिसिन्स एजेंसी (EMA) से बायोसिमिलर दवा Bevacizumab की मैन्युफैक्चरिंग के लिए मंजूरी मिली है। इस दवा की मंजूरी से यूरोप में मरीजों की इस दवा की मांग को पूरी की जा सकेगी।

वित्त वर्ष 2025 के लिए गाइडेंस में कटौती से उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक का शेयर टूटा

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर में भारी गिरावट देखने को मिली। इसकी वजह बैंक की ओर से वित्त वर्ष 2025 के लिए लोन में वृद्धि को लेकर जारी गाइडेंस में कटौती की है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए ग्रॉस लोन ग्रोथ गाइडेंस 25% से घटाकर 20% किया है।

सिप्ला के गोवा इकाई को यूएसएफडीए से 6 आपत्तियां जारी

दवा की नामी कंपनी सिप्ला के लिए बुरी खबर है। अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यूएसएफडीए (USFDA) ने कंपनी की गोवा इकाई को जांच के बाद आपत्ति जारी की है। कंपनी की गोवा इकाई को 6 आपत्तियां जारी की गई है।

More Articles ...

Page 37 of 3627

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!