शेयर मंथन में खोजें

कंपनियों की सुर्खियाँ

एचडीएफसी बैंक का दूसरी तिमाही में मुनाफा 5.3% बढ़ा, एनआईआई में 10% की बढ़ोतरी

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। बैंक के मुनाफे में दूसरी तिमाही में 5.3% की बढ़त देखने को मिली है। मुनाफा 15976 करोड़ रुपये से बढ़कर 16821 करोड़ रुपये हो गया है।

दूसरी तिमाही में इन्फोसिस का मुनाफा 2.2% बढ़ा, आय 4.3% बढ़ी

आईटी कंपनी इन्फोसिस ने दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के मुनाफे में कंसोलिडेटेड आधार पर 2.2% की बढ़ोतरी हुई है। मुनाफा 6368 करोड़ रुपये से बढ़कर 6506 करोड़ रुपये हो गई है। कंपनी की आय में 4.3% की हल्की बढ़त देखी गई है।

दूसरी तिमाही में विप्रो का मुनाफा 6.9% बढ़ा, 1 पर 1 बोनस शेयर का ऐलान

आईटी कंपनी विप्रो ने दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के मुनाफे में कंसोलिडेटेड आधार पर 6.9% की बढ़ोतरी हुई है। मुनाफा 3003 करोड़ रुपये से बढ़कर 3208.8 करोड़ रुपये हो गई है। कंपनी की आय में 1.5% की हल्की बढ़त देखी गई है।

एलटीआई माइंडट्री का दूसरी तिमाही में मुनाफा 10.3%, आय 3.2% बढ़ी

आईटी कंपनी एलटीआई माइंडट्री ने दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के मुनाफे में कंसोलिडेटेड आधार पर 10.3% की बढ़ोतरी हुई है। मुनाफा 1134 करोड़ रुपये से बढ़कर 1251 करोड़ रुपये हो गई है। कंपनी की आय में 3.2% की हल्की बढ़त देखी गई है। आय 9143 करोड़ रुपये से बढ़कर 9433 करोड़ हो गई है।

दूसरी तिमाही में नेस्ले का मुनाफा घटा, आय में मामूली बढ़त

FMCG की दिग्गज कंपनी नेस्ले ने गुरुवार को दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं।कंसोलिडेटेड आधार पर मुनाफा 908 करोड़ रुपये से घटकर 899 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंपनी की आय में 1 फीसदी की मामूली बढ़त देखने को मिली है।

दूसरी तिमाही में बजाज ऑटो का मुनाफा 9 फीसदी, आय 21.8% बढ़ी

दोपहिया वाहन बनाने वाली दिग्गज कंपनी बजाज ऑटो ने दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का मुनाफा स्टैंडअलोन आधार पर 9 फीसदी से बढ़ा है। मुनाफा 1836 करोड़ रुपये से बढ़कर 2005 करोड़ रुपये रहा है। वहीं एडजस्टेड आधार पर मुनाफा 1836 करोड़ रुपये से बढ़कर 2216 करोड़ रुपये दर्ज हुआ है।

More Articles ...

Page 6 of 3627

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!