शेयर मंथन में खोजें

कंपनियों की सुर्खियाँ

पहली तिमाही में वोडाफोन आइडिया का घाटा 22% बढ़ा

वोडाफोन आइडिया ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। तिमाही आधार पर कंपनी के कंसोलिडेटेड घाटे में 22% की बढ़ोतरी हुई है। कंसो घाटा 6419 करोड़ रुपये से बढ़कर 7840 करोड़ रुपये हो गया है।

ल्यूपिन के 2 दवाओं की अर्जी को यूएसएफडीए से मंजूरी

दवा कंपनी ल्यूपिन के लिए आज का दिन खास रहा। कंपनी को जहां एक ओर दवा की अर्जी को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से मंजूरी मिली है वहीं दूसरी ओर एक और दवा के बिक्री के लिए भी मंजूरी मिली है।

पहली तिमाही में डिवीज लैब का मुनाफा 49% गिरा

फार्मा की दिग्गज कंपनी डिवीज लैब ने पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। पहली तिमाही में कंपनी का कंसो मुनाफा 49% गिरा। मुनाफा 702 करोड़ रुपये से घटकर 356 करोड़ रुपये हो गया है।

पहली तिमाही में आईटीसी का मुनाफा 18% बढ़ा

FMCG की दिग्गज कंपनी आईटीसी ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 18% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। मुनाफा 4170 करोड़ रुपये से बढ़कर 4903 करोड़ रुपये हो गई है।

दूसरी तिमाही में एबीबी (ABB) का मुनाफा 110.7% बढ़ा

कैपिटल गुड्स की कंपनी एबीबी (ABB) ने दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का मुनाफा दूसरी तिमाही में 110.7% बढ़ा है। मुनाफा 140.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 295.6 करोड़ रुपये हो गया है।

पहली तिमाही में ग्रासिम इंडस्ट्रीज का मुनाफा 56% गिरा

ग्रासिम इंडस्ट्रीज ने पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का मुनाफा पहली तिमाही में 56% गिरा है। मुनाफा 809 करोड़ रुपये से घटकर 355 करोड़ रुपये रह गया है।

Page 107 of 3626

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख