शेयर मंथन में खोजें

एलआईसी म्यूचुअल फंड (LIC Mutual Fund) के मुख्य विपणन अधिकारी ने दिया इस्तीफा

खबरों के अनुसार एलआईसी म्यूचुअल फंड (LIC Mutual Fund) के मुख्य विपणन अधिकारी (सीएमओ) राजेश पटवर्धन (Rajesh Patwardhan) ने इस्तीफा दे दिया है।

पटवर्धन एलआईसी म्यूचुअल फंड से 2016 में जुड़े थे। इसके बाद उन्होंने फंड हाउस की तरक्की में काफी अहम योगदान दिया। वित्तीय उद्योग के दिग्गज के रूप में पटवर्धन के पास वित्तीय उत्पादों की बिक्री और वितरण में 25 से अधिक वर्षों का अनुभव है।
एलआईसी म्यूचुअल फंड में शामिल होने से पहले उन्होंने डॉयचे म्यूचुअल फंड, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा टीडी वॉटरहाउस सिक्योरिटीज और वैन्स इन्फॉर्मेशन ऐंड इन्वेस्टर सर्विसेज के साथ काम किया है।
पटवर्धन ने जमनालाल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से मार्केटिंग मैनेजमेंट में पोस्ट-ग्रेजुएशन के साथ साइंस (माइक्रोबायोलॉजी) में स्नातक की डिग्री हासिल की है। (शेयर मंथन, 15 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख