शेयर मंथन में खोजें

Mutual Funds: 2021 में इक्विटी फंडों की संपदा 6.70 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, क्या रहेगा 2022 का रुझान

भारत के म्यूचुअल फंड उद्योग के लिए वर्ष 2021 शानदार रहा है और एक साल में इनकी कुल प्रबंधन अधीन संपदा (एयूएम) में 6.70 लाख करोड़ रुपये या 21.6% की वृद्धि हुई है।

इक्विटी फंडों की फोलिओ संख्या 25.8% बढ़ कर 8 करोड़ से अधिक हो गयी है, जो म्यूचुअल फंडों के प्रति आम निवेशकों की बढ़ती रुचि का स्पष्ट प्रमाण है। वर्ष 2021 के इन रुझानों और 2022 के अनुमानों पर देखें माई वेल्थ ग्रोथ के संस्थापक हर्षद चेतनवाला से निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा की यह बातचीत।

#MutualFunds​ #Investments #NFO #ETF #MyWealthGrowth #Harshad_Chetanwala
(शेयर मंथन, 31 जनवरी 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!