शेयर मंथन में खोजें

स्टड्स एसेसरीज (Studds Accessories) को मिली आईपीओ (IPO) के लिए सेबी (SEBI) की मंजूरी

स्टड्स एसेसरीज (Studds Accessories) को आईपीओ (IPO) लाने के लिए बाजार नियामक सेबी सेबी (SEBI) ने हरी झंडी दिखा दी है।

हेलमेट और दोपहियों की एसेसरीज निर्माता स्टड्स एसेसरीज ने अगस्त में आईपीओ के लिए आवेदन किया था, जबकि कंपनी को बाजार नियामक से 14 दिसंबर को "टिप्पणियाँ" (Observations) मिली हैं।
गौरतलब है कि आईपीओ या फॉलो-ऑन ऑफर जैसा कोई भी सार्वजनिक इश्यू लाने से पहले किसी भी कंपनी को सेबी से टिप्पणियाँ अनिवार्य है।
स्टड्स एसेसरीज के आईपीओ इश्यू में 98 करोड़ रुपये के नये शेयरों के साथ ही प्रमोटरों (मधु भूषण खुराना और सिद्धार्थ भूषण खुराना) एवं मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 39.39 लाख इक्विटी शेयर बेचे जायेंगे।
आईपीओ के जरिये जुटायी गयी पूँजी का इस्तेमाल कंपनी फरीदाबाद में स्थित मोटरसाइकिल हेलमेट, दोपहिया सामान, साइकिल हेलमेट विनिर्माण सुविधाओं तथा अन्य सामान्य कारोबारी उद्देश्यों के लिए करेगी।
इडेलवाइज फाइनेंशियल और आईआईएफएल होल्डिंग्स कंपनी के आईपीओ इश्यू का प्रबंधन करेंगी। (शेयर मंथन, 18 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख