शेयर मंथन में खोजें

दूरसंचार क्षेत्र की कंपनियों में गिरावट, वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) का शेयर 6% गिरा

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार के कारोबार में दूरसंचार क्षेत्र से संबंधित कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली देखी गयी और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर बीएसई टेलीकॉम इंडेक्स 2.08% गिरावट के साथ 1080.19 पर बंद हुआ।

बुधवार देर शाम दूरसंचार कंपनियों को राहत देते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने जानकारी दी थी कि दूरसंचार कंपनियों को वित्त वर्ष 2020-21 और वित्त वर्ष 2021-22- यानी दो साल के लिए स्पेक्ट्रम किस्त भुगतान से छूट दी गयी है।
बीएसई पर गुरुवार को वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) का शेयर 6.08% कमजोरी के साथ 6.64 रुपये पर बंद हुआ। हालाँकि इससे पहले यह ऊपर की ओर 8.13 रुपये तक गया, लेकिन ऊपरी स्तरों पर आयी बिकवाली की वजह से 6.21 रुपये तक फिसल गया। इससे पहले के चार कारोबारी सत्रों में कंपनी का शेयर 140% चढ़ चुका था। 14 नवंबर को कंपनी का शेयर 2.95 रुपये पर बंद हुआ था।
क्षेत्र के अन्य शेयरों की बात करें तो आज के कारोबार में बीएसई पर आईटीआई (ITI) में 5.18%, भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के शेयर में 2.52% और रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) में 0.63% की गिरावट रही। (शेयर मंथन, 21 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख