शेयर मंथन में खोजें

विनिवेश की मंजूरी के बाद गिरे भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (BPCL) और शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (SCI)

गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (BPCL) का शेयर बुधवार के बंद स्तर 544.65 रुपये के मुकाबले ऊपर की ओर 549.70 रुपये पर खुला, जो इसका 52 हफ्तों का नया उच्चतम स्तर है।

लेकिन कुछ ही मिनटों के भीतर यह लाल निशान में आ गया। ऊपरी स्तरों पर हुई मुनाफावसूली के कारण शेयर फिसलता गया और नीचे की ओर 511.10 रुपये तक चला गया। यह आखिरकार 5.66% की गिरावट के साथ 513.80 रुपये पर बंद हुआ।
याद रहे कि आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCEA) ने बुधवार को भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL), शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (SCI) और कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (CCI) में विनिवेश के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी थी। सीसीईए ने इंडियन ऑयल (IOC) समेत कुछ अन्य कंपनियों में सरकार की हिस्सेदारी 51% से नीचे लाने को भी सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी थी। इसके अलावा, टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (THDC) में सरकार की 74.23% हिस्सेदारी और नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन (NEEPCO) में 100% हिस्सेदारी एनटीपीसी (NTPC) को बेची जा रही है।
गुरुवार के कारोबार में शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के शेयर में 6.29%, एनटीपीसी में 1.71%, इंडियन ऑयल के शेयर में 1.53% और कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में 0.22% की गिरावट दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 21 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख