शेयर मंथन में खोजें

जी इंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) में बढ़त का क्रम बरकरार

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर शुक्रवार के कारोबार में जी इंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) का शेयर 3.66% मजबूती के साथ 357.90 रुपये पर बंद हुआ।

हालाँकि इससे पहले यह बीएसई पर उछल कर 362.50 रुपये तक चला गया था। बुधवार यानी 20 नवंबर को देर शाम जी इंटरटेनमेंट ने स्टॉक एक्सचेंजों को यह जानकारी दी थी कि एस्सेल समूह जी इंटरटेनमेंट में लगभग 16.5% हिस्सेदारी वित्तीय निवेशकों को बेचने की योजना बना रहा है। समूह के कुछ कर्जदाताओं को कर्ज की अदायगी करने के लिए समूह ऐसी योजना बना रहा है। इसके अलावा समूह जी इंटरटेनमेंट में लगभग 2.3% हिस्सेदारी ओएफआई ग्लोबल चाइना फंड एलएलसी और इसके सहयोगियों को बेचने का इच्छुक है। इन बिक्रियों के बाद एस्सेल समूह की जी इंटरटेनमेंट में हिस्सेदारी घट कर लगभग 5% रह जायेगी।
जी इंटरटेनमेंट का शेयर पिछले तीन कारोबारी सत्रों में 25.25% की बढ़ोतरी दिखा चुका है। 19 नवंबर यानी मंगलवार को बीएसई पर कंपनी का शेयर 285.75 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 22 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख