शेयर मंथन में खोजें

नेटवर्क 18 मीडिया (Network 18 Media) में तेजी जारी, दो दिन में 21% बढ़ा

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर शुक्रवार के कारोबार में नेटवर्क 18 मीडिया (Network 18 Media) का शेयर ऊपर की ओर 32 रुपये तक चला गया।

हालाँकि ऊपरी स्तरों पर आयी बिकवाली की वजह से यह थोड़ा फिसल कर आखिरकार 12.45% तेजी के साथ 31.15 रुपये पर बंद हुआ। इस तरह पिछले दो कारोबारी सत्रों में कंपनी का शेयर 21.21% चढ़ चुका है। 20 नवंबर यानी बुधवार को कंपनी का शेयर 25.70 रुपये पर बंद हुआ था।
गुरुवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद नेटवर्क 18 मीडिया ने स्टॉक एक्सचेंजों को भेजी गयी विज्ञप्ति में स्पष्ट किया कि मीडिया में लगायी जाने वाली अटकलों और अफवाहों पर प्रतिक्रिया देना उनकी नीति नहीं है। गौरतलब है कि इससे पहले एक अंग्रेजी मीडिया में खबर आयी थी कि नेटवर्क 18 मीडिया में हिस्से की खरीदारी के लिए जापान की सोनी कॉर्प बातचीत कर रही है।
हालाँकि नेटवर्क 18 मीडिया ने उसी विज्ञप्ति में यह भी जोड़ा कि उनकी कंपनी विभिन्न अवसरों का लगातार मूल्यांकन करती रहती है।
बीएसई पर गुरुवार को नेटवर्क 18 मीडिया का शेयर 7.78% मजबूती के साथ 27.70 रुपये पर बंद हुआ था, हालाँकि इससे पहले यह ऊपर की ओर 30.60 रुपये तक गया था। (शेयर मंथन, 22 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख