शेयर मंथन में खोजें

बजट से जुड़े क्षेत्रों में दिखेगी स‍क्रियता, वैश्विक आँकड़ों पर रहेगी निवेशकों की नजर : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक शुक्रवार (21 जून) को निफ्टी ने सत्र के अधिकांश समय नकारात्मक क्षेत्र में कारोबार किया और 66 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 23501 के स्तर पर बंद हुआ।

आईटी और धातु को छोड़कर, सभी क्षेत्र लाल निशान में बंद हुए। मैक्रो स्तर पर, विनिर्माण और सेवा पीएमआई में मई में ग‍िरावट दर्ज की गयी थी। जून में इसने वापसी की, जिससे गिरावट सीमित रही। सेवा पीएमआई बढ़कर 60.4 हो गई, जबकि विनिर्माण पीएमआई व्यावसायिक गतिविधि में विस्तार की वजह से  58.5 पर पहुँच गई। कुल मिलाकर, बाजार के स्थिर रहने और निकट समय में उच्च स्तरों पर कंसोलिडेट करने की संभावना है।

खबरों के प्रवाह और विकास केंद्रित नीति के उम्‍मीद में बजट से जुड़े क्षेत्रों में सक्रियता बनी रहेगी। फर्टिलाइजर, गेमिंग और तेल और गैस जैसे क्षेत्र सप्ताहांत में होने वाली जीएसटी परिषद की बैठक के परिणामों पर प्रतिक्रिया देंगे। वैश्विक स्तर पर, निवेशक यूएस मैन्युफैक्चरिंग और सेवा पीएमआई आँकड़ों के साथ ही मौजूदा घरों की बिक्री के आँकड़ों का इंतजार कर रहे हैं।

(शेयर मंथन, 21 जून 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख