शेयर मंथन में खोजें

बाजार में उतार-चढ़ाव के संकेत, निफ्टी कर सकता है कंसोलिडेट : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक सोमवार (24 जून) को सुस्‍त शुरुआत के बाद निफ्टी में सुधार दिखा और ये 36.75 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 23537.85 के स्तर पर बंद हुआ।

अस्‍थ‍िरता सूचकांक इंडिया विक्‍स 7% की बढ़त के साथ 14.1 के स्‍तर पर पहुँच गया, जो मासिक एफएनओ एक्‍सपायरी के सप्‍ताह में उतार-चढ़ाव बढ़ने का संकेत दे रहा है। क्षेत्रवार, मिलाजुला रुख रहा ऑटो, एफएमसीजी और कंज्‍यूमर ड्यूरेबल्‍स में जहाँ खरीदारी देखने को मिली।

बीते सप्‍ताहांत में जीएसटी परिषद की बैठक हुई, जिसमें सरकार ने कागज, पैकेजिंग, रेलवे और कंज्‍यूमर गुड्स क्षेत्रों को युक्‍त‍िसंगत बनाया, जिसकी वजह से ये क्षेत्र आज केंद्र में रहे। हालाँकि फर्टिलाइजर स्‍टॉक में मुनाफावसूली देखने को मिली, क्योंकि बैठक में जीएसटी कटौती की घोषणा नहीं की गयी। 

इस हफ्ते प्राथमिक बाजार में सक्रिय बना हुआ है, जिसमें 10 आईपीओ लॉन्‍च होने वाले हैं और 11 कंपनियाँ मेनबोर्ड और एसएमई सेगमेंट में सूचीबद्ध होने वाली हैं। बाजार इस हफ्ते वैश्विक मैक्रो आँकड़ों और घरेलू स्‍तर पर मानसून की प्रगति से संकेत लेंगे। हमारा मानना है कि निफ्टी मासिक डेर‍िवेटिव एक्‍सपायरी के बीच अस्थिरता के साथ मौजूदा स्‍तरों के आसपास कंसोलिडेट करेगा।

(शेयर मंथन, 24 जून 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख