शेयर मंथन में खोजें

बाजार के अहम स्‍तरों पर रखें नजर, 53500 की तरफ बढ़ सकता है बैंक निफ्टी : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बुधवार (03 जुलाई) को बेंचमार्क सूचकांक ने 24309/80074 के स्‍तर पर नया सर्वकालिक शिखर छुआ। निफ्टी 162 अंक ऊपर, जबकि सेंसेक्‍स 545 अंक जोड़ कर बंद हुए। 

तकरीबन सभी प्रमुख क्षेत्रीय सूचकांक में सकारात्‍मक दायरे में कारोबार हुआ और निजी बैंक सूचकांक में 2% से अध‍िक की बढ़त देखने को मिली। हमारा मानना है कि बाजार जब तक पिछले दिन के निचले स्‍तर 24200/79600 के स्‍तर के ऊपर रहेंगे, तब तक तेजी का रुझान जारी रहेगा।

24200/79600 के ऊपर बाजार 24400-24500/80200-80500 के स्‍तर तक चढ़ सकते हैं। हालाँक‍ि 24200/79600 के नीचे इसकी संरचना बदल सकती है और ये अगले समर्थन क्षेत्र 24000/79000 के स्‍तर तक टूट सकते हैं।  

बैंक निफ्टी 53000 के ऊपर टिकने में कामयाब रहा है, जो इसे 53500 के स्‍तर की तरफ बढ़ने में मददगार होगा। बैंक निफ्टी में समर्थन क्षेत्र 52700/52600 के स्‍तरों के बीच स्थित है। 

(शेयर मंथन, 04 जुलाई 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख