शेयर मंथन में खोजें

बाजार का मौजूदा ढाँचा दिशाहीन, किसी भी तरफ ब्रेकआउट के इंतजार में हैं कारोबारी : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक मंगलवार (03 सितंबर) को बेंचमार्क सूचकांक में सुस्त कारोबारी गतिविधि देखने को मिली थी। निफ्टी मात्र 01 अंक जोड़ कर, जबकि सेंसेक्स 4 अंकों के नुकसान के साथ बंद हुए।

पूरे दिन बाजार 25235/82400 और 25320/82675 के स्तरों के बीच झूलते नजर आये। दैनिक चार्ट पर एक छोटी कैंडल बनी है, जो तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच अनिश्चितता दर्शाती है। ऐसा लगता है कि बाजार मौजूदा समय में दिशाहीन है और कारोबारी किसी भी तरफ ब्रेकआउट का इंतजार कर रहे हैं।

दैनिक कारोबारियों के लिए 25350/82900 का स्तर निकटतम ब्रेकआउट स्तर होगा, जिसे पार करने के बाद बाजार में 25450-25500/83300-83500 के स्तरों तक उछाल आ सकती है। इसके अलावा 25100-25000/82000-81700 के स्तरों के बीच अहम समर्थन क्षेत्र है और 25000/81700 के स्तर के नीचे का बंद बाजार में करेक्शन ट्रिगर कर सकता है।

बैंक निफ्टी 51500 के स्तर ऊपर बंद होने में सफल रहा है, जो सूचकांक को 52000-52200 के स्तरों की तरफ जाने को प्रेरित कर सकता है। हालाँकि वैश्विक बाजार में कमजोरी को देखते हुए 51200-51100 के स्तरों का रीटेस्ट होने की आशंंका है। 50900 के स्तर पर बंद भाव के आधार पर स्टॉप लॉस के साथ लॉन्ग पोजीशन सुरक्षित करना उचित रहेगा।  

(शेयर मंथन, 04 सितंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख