शेयर मंथन में खोजें

उतार-चढ़ाव के बीच ऊपरी स्तरों पर स्थिर हो सकता है निफ्टी, अमेरिकी आँकड़ों का इंतजार : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक बुधवार (04 सितंबर) को कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच निफ्टी में गैप डाउन शुरुआत हुई। हालाँकि सूचकांक ने धीरे-धीरे वापसी की और ये 81 अंकों के हल्के नुकसान के साथ 25199 के स्तर पर बंद हुआ। 

एफएमसीजी, फार्मा और रियल्टी के अतिरिक्त अन्य सभी क्षेत्र लाल निशान में बंद हुए। बीते दो हफ्तों से जारी तेजी के बाद वैश्विक चिंताओं के बीच बाजारों में गिरावट देखने को मिली। हालाँकि वैश्विक बाजारों में अस्थिरता के बीच घरेलू बाजार में निचले स्तरों पर खरीदारी लचीलेपन को दर्शाती है। 

हमें उम्मीद है कि इस सप्ताह प्रमुख अमेरिकी आर्थिक आँकड़ों के आने के साथ ही निफ्टी बीच-बीच में उतार-चढ़ाव के साथ ऊपरी स्तरों पर स्थिर हो जाएगा। एफएमसीजी और फार्मा जैसे रक्षात्मक क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित रहने की संभावना है।

(शेयर मंथन, 04 सितंबर 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख