शेयर मंथन में खोजें

24700/80600 का स्तर टूटने के बाद बाजार में बढ़ सकती है कमजोरी : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बुधवार (16 अक्तूबर) को तकनीकी तौर से हमारा अनुमान है कि सूचकांक जब तक 25000/81500 के स्तर के ऊपर कारोबार करेंगे, तब तक पुलबैक की संरचना जारी रहेगी। 

हालाँकि कमजोर वैश्विक संकेतों को देखते हुए हमें बाजार के 25000 के स्तर के नीचे खुलने की आशंका है। 25000/81500 के नीचे धारणा बदल सकती है, जो संभावित रूप से बाजार को 24900-24850/81200-81000 के स्तर का पुन: परीक्षण करने भेज सकती है।

हालाँकि, 24700/80600 का स्तर टूटने के बाद बाजार में कमजोरी बढ़ सकती है। ऊपर की तरफ बाजार बाजार 25150/82000 के स्तर की ओर बढ़ सकते हैं। प्रत्येक प्रतिरोध स्तर पर लॉन्ग पोजीशन घटाने की रणनीति होनी चाहिए। 

बैंक निफ्टी में 52000 का स्तर निर्णायक होगा देखने के लिए, क्योंकि इस स्तर के ऊपर की चाल शॉर्ट कवरिंंग का संकेत दे सकती है। 51500 और 51200 के स्तरों पर सपोर्ट देखने को मिल रहा है।    

(शेयर मंथन, 16 अक्तूबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख