शेयर मंथन में खोजें

कंसोलिडेशन के बीच बाजार दिग्गजों के नतीजों पर रहेगी नजर : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक बुधवार (16 अक्तूबर) को पूरे सत्र के दौरान निफ्टी 25000 के नीचे फिसल गया और उसमें सुस्त कारोबार देखने को मिला, जिसके बाद यह 86 अंकों की गिरावट के साथ 24971 के स्तर पर बंद हुआ।

निफ्टी स्मॉलकैप सपाट रहा, जबकि मिडकैप में 0.30% की गिरावट आयी। ऑयल ऐंड गैस, रियल्टी और वित्तीय क्षेत्रों के अतिरिक्त अन्य सभी क्षेत्र लाल निशान में बंद हुए। सरकार को एयर कंडीश्नर और एलईडी लाइट्स के लिए पीएलआई योजना के तीसरे चरण में 4121 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश के लिए 38 कंपनियों से आवेदन प्राप्त होने के बाद आज कंज्यूमर ड्यूरेबल कंपनियाँ, खासतौर से व्हाइट गुड्स कंपनियाँ केंद्र में रहीं।   

दूसरी तिमाही के मजबूत नतीजों के बाद एचडीएफसी एएमसी के शेयर में निर्णायक तेजी आयी, जिससे दूसरे एएमसी स्टॉक भी प्रोत्साहित हुए। विदेशी निवेशकों द्वारा अनवरत बिकवाली (अक्तूबर में अब तक 63875 करोड़ रुपये) और सूचकांक दिग्गजों के सुस्त परिणामों के बीच बाजार कंसोलिडेट कर रहे हैं और ऊपरी स्तरों पर गोता लगा रहे हैं। 

हम उम्मीद करते हैं कि मिलेजुले वैश्विक संकेतों और घरेलू संकेतों के अभाव के बीच बाजार में कंसोलिडेशन जारी रहेगा। इन्फोसिस, ऐक्सिस बैंक, एलटीआई माइंडट्री, विप्रा और नेस्ले जैसे बाजार दिग्गज केंद्र में रहेंगे क्योंकि गुरुवार को इनके दूसरी तिमाही के नतीजे जारी होंगे। 

इसके अलावा, वैश्विक स्तर पर यूरोप के मुद्रास्फीति के आँकड़ों के साथ ही ब्याज दरों पर फैसले पर भी नजर रहेगी। इसके अलावा अमेरिका के खुदरा बिक्री आँकड़े और चीन के तीसरी तिमाही के आँकड़ों पर उत्सुकता से नजर रहेगी। 

(शेयर मंथन, 16 अक्तूबर 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख