शेयर मंथन में खोजें

गिफ्ट निफ्टी में मामूली बढ़त, Sensex-Nifty में तेजी के साथ हो सकती है कारोबार की शुरुआत

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (12 नवंबर) को तेजी के साथ कारोबारी की शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.05 बजे के आसपास 21.00 अंकों की मामूली बढ़त दिखायी दे रही है और ये 0.09% की तेजी के साथ 24,260.50 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले सोमवार (11 नवंबर) को भारतीय शेयर बाजार में हल्की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत देखने को मिली थी। मगर जल्द ही निचले स्तरों पर आयी खरीदारी की वजह से बाजार तेजी के दायरे में पहुँच गये। दोनों सूचकांक में पूरे कारोबारी सत्र के दौरान उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रही और ये तेजी और मंदी के बीच झूलते रहे। सत्र समाप्त होने पर दोनों सूचकांक मिश्रित रुख के साथ बंद हुए। एनएसई के निफ्टी में जहाँ 6.90 अंकों की मामूली सुस्ती आयी और ये 0.03% के नुकसान के साथ 24,141.30 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, बीएसई का सेंसेक्स 9.83 अंक जोड़ कर 79,496.15 के स्तर पर पहुँच गया और 0.01% की तेजी के साथ सपाट रहा।  

एशिया के प्रमुख बाजार में आज मिलेजुले रुख के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान के निक्केई में जहाँ 214.81 अंकों की बढ़त नजर आ रही है और ये 0.54% की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, हॉन्ग कॉन्ग के हेंग सेंग में 91.87 अंकों की गिरावट है और ये 0.45% के नुकसान के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में भी 20.21 अंकों की नरमी है और ये 0.80% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 5.19 अंकों की तेजी है और ये 0.78% जोड़ कर कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार सोमवार (11 नवंबर) को हरे निशान में बंद हुए था। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में जहाँ 52.80 अंकों की तेजी आयी और ये 0.65% की बढ़त के साथ 8,125.19 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 88.21 अंक जोड़ कर 7,426.88 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) 233.12 अंकों की उछाल के साथ 19,448.60 के स्तर पर आ गया और 1.20% की तेजी के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में सोमवार (11 नवंबर) को तेजी के रुख के साथ कारोबार देखने को मिला। डॉव जोंस में जहाँ 304.14 अंकों की तेजी आयी और यह 0.69% की बढ़त के साथ 44,293.15 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट में 0.06% या 11.98 अंकों की उछाल देखने को मिली और यह 19,298.76 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 भी 5.80 अंक या 0.10% जोड़ कर 6001.40 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 12 नवंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख