शेयर मंथन में खोजें

बाजार का मौजूदा पैटर्न दिशाहीन और उतार-चढ़ाव वाला, स्तरों पर रखें नजर : श्रीकांत चौहान

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक सोमवार (11 नवंबर) को बेंचमार्क सूचकांक में उतार-चढ़ाव भरा कारोबारी सत्र दिखाई दिया। पूरे दिन ऊपर-नीचे होने के बाद निफ्टी 7 अंकों के नुकसान के साथ बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 10 अंक जोड़ने में कामयाब रहा। 

क्षेत्रों में आईटी सूचकांक में सबसे ज्यादा तेजी आयी और ये 1.2% बढ़ गया, जबकि स्वास्थ्य सेवा (हेल्थकेयर) सूचकांक 1.5% से ज्यादा टूट गया। तकनीकी तौर से बाजार में कारोबारी सत्र के पहले आधे हिस्से में एकदिनी करेक्शन के बाद तीव्र वापसी दर्ज की गयी। दिन के निचले स्तर से निफ्टी में 300 अंकों की रैली आयी, वहीं सेंसेक्स में 1000 अंकों की उछाल देखने को मिली। हालाँँकि ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली देखी गयी।   

हमारा मानना है कि बाजार का मौजूदा पैटर्न दिशाहीन और उतार-चढ़ाव वाला है, जिससे इसमें स्तर आधारित कारोबार की रणनीति कारोबारियों के लिए आदर्श रहेगी। दैनिक कारोबारियों के लिए 23950/78800 के स्तर उल्लेखनीय समर्थन स्तर की तरह काम करेंगे।

अगर बाजार 23950/78800 के स्तर से ऊपर जाता है, तो हम 24300-24400/79700-80000 के स्तर रीटेस्ट होते हुए देख सकते हैं। इसके विपरीत अगर बाजार 23950/78800 के स्तर के नीचे टूटते हैं, तो बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है जो बाजार को 23800/78500 के स्तर की तरफ नीचे धकेल सकता है। 

सूचकांक जब एकदिनी आधार पर 24380 के स्तर के ऊपर और बंद भाव के आधार पर 24500 के स्तर के ऊपर निकलेंगे, तब इसमें वास्तविक मजबूती देखने को मिलेगी। बैंक निफ्टी जब तक 52600 के स्तर के ऊपर बंद नहीं होगा तब तक यह 52600 और 50900 के व्यापक कारोबारी दायरे में रहेगा।  

(शेयर मंथन, 12 नवंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख