शेयर मंथन में खोजें

हरे निशान में सपाट Gift Nifty, भारतीय बाजार में कारोबार की धीमी शुरुआत के संकेत

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार (28 नवंबर) को कारोबार की धीमी शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 5.00 अंकों की उछाल दिखायी दे रही है और ये 0.02% मामूली तेजी के साथ 24,463.50 के स्तर के आसपास सपाट नजर आ रहा है।

इससे पहले बुधवार (27 नवंबर) को भारतीय शेयर बाजार प्रीओपनिंग में तीव्र गिरावट के साथ नीचे आ गये। बाजार ने हरे निशान में औपचारिक शुरुआत तो की, मगर कल के सत्र में दोनों सूचकांक में शुरू से अंत तक सुस्ती बनी रही। बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच जहाँ नीचे के स्तरों पर खरीदारी आ रही थी वहीं ऊपरी स्तरों पर बिकवाली भी थी। कारोबार समाप्ति के आसपास दोनों सूचकांक हरे निशान में हल्की तेजी के साथ बंद हो गये। एनएसई के निफ्टी में जहाँ 80.40 अंकों की उछाल आयी और ये 0.33% की तेजी के साथ 24,274.90 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, बीएसई का सेंसेक्स 230.02 अंकों की बढ़त के साथ 80,234.08 के स्तर पर पहुँच गया और 0.29% के अंतर के साथ बंद हुआ।

एशिया के प्रमुख बाजार में आज भी मिलेजुले रुख के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान के निक्केई में जहाँ 160.16 अंकों की तेजी नजर आ रही है और ये 0.42% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, हॉन्ग कॉन्ग के हेंग सेंग में 217.95 अंकों की गिरावट है और ये 1.11% के नुकसान के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 1.20 अंकों की मामूली उछाल है और ये 0.05% के अंतर के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 0.90 अंकों का मामूली नुकसान है और ये 0.03% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार बुधवार (27 नवंबर) को मिश्रित रुख के साथ बंद हुए थे। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में जहाँ 16.14 अंकों की तेजी आयी और ये 0.20% की उछाल के साथ 8,274.75 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 51.48 अंकों की गिरावट के साथ 7,143.03 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) 34.23 अंकों के नुकसान के साथ 19,261.75 के स्तर पर आ गया और 0.18% टूट कर बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में बुधवार (27 नवंबर) को नरमी के रुख के साथ कारोबार देखने को मिला। डॉव जोंस में जहाँ 138.25 अंकों की नरमी आयी और यह 0.31% की सुस्ती के साथ 44,722.06 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट में 0.59% या 113.80 अंकों का नुकसान देखने को मिला और यह 19,061.78 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 भी 22.89 अंक या 0.38% टूट कर 5,998.74 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 28 नवंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख