शेयर मंथन में खोजें

बाजार में अनिश्चितता का संकेत दे रही चार्ट पर बनी मंदी की छोटी कैंडल : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बेंचमार्क सूचकांकों में सोमवार को ऊपरी स्तरों पर एकदिनी मुनाफावसूली देखने को मिली। निफ्टी 100 अंक नीचे, जबकि सेंसेक्स 385 अंकों के नुकसान के साथ बंद हुआ। 

क्षेत्रों में, रियल्टी सूचकांक में सबसे ज्यादा तेजी देखी गयी और ये 3% से अधिक बढ़ गया, जबकि चुनिंदा धातु और आईटी स्टॉक में मुनाफावसूली आयी। तकनीकी नजरिये से, दैनिक चार्टों पर नजर आ रहा है कि सूचकांक ने मंदी की छोटी कैंडल बनायी है, जो तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच अनिश्चितता का संकेत दे रही है। 

हमारा मानना है कि बाजार की मौजूदा स्थिति गैर-दिशात्मक है, इसलिए दैनिक कारोबारियों के लिए एकदिनी करेक्शन में खरीदारी और तेजी में बिकवाली की रणनीति आदर्श रहेगी। दैनिक कारोबारियों के लिए देखने वाले 24600/81500 और 24500/81200 के स्तर मुख्य समर्थन क्षेत्र होंगे, जबकि 24800/82000-24850-82200 के स्तर पर तेजड़ियों के लिए निर्णायक प्रतिरोध स्तर हो सकते हैं। हालाँकि अगर सूचकांक 24500/81200 के स्तर से नीचे गिरता है, तो 24400 या 24350 के स्तरों तक बिकवाली बढ़ सकती है। 

बैंक निफ्टी अभी 53000 और 54000 के दायरे में कारोबार कर रहा है। अगर इसमें 54000 का स्तर टूटता है, तो हम बैंक निफ्टी के 55000 की तरफ बढ़ने की उम्मीद कर सकते हैं। इसमें 53300 या 53200 के स्तरों तक करेक्शन आने पर खरीदारी की सलाह रहेगी। 

(शेयर मंथन, 17 दिसंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख