शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी फेड और खुदरा बिक्री आँकड़ों पर रहेगी निवेशकों की नजर : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक निफ्टी में तीव्र करेक्शन देखने को मिला, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस, भारती एयरटेल जैसे ब्लूचिप शेयरों में बिकवाली के दबाव के बीच ये 332 अंकों के नुकसान के साथ 24320 (1.35%) के स्तर पर बंद हुआ। 

मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक दोनों में 0.6-0.7% की गिरावट के साथ ही व्यापक बाजार में भी कमजोरी दिखी। यह गिरावट एफआईआई के कमजोर वॉल्यूम और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति बैठक से पहले बढ़ी सतर्कता के बीच आई है, जिससे भविष्य में ब्याज दरों में कटौती के बारे में संकेत मिलने की उम्मीद है।

निवेशक आज देर शाम आने वाले अमेरिका के खुदरा बिक्री आँकड़ों पर नजर रखेंगे। बाजार में अस्थिरता के बावजूद प्राथमिक बाजार में लगातार सक्रियता बनी हुई है। इस हफ्ते जहाँ 8 नए आईपीओ अभिदान के लिए खुलेंगे, वहीं वन मोबिक्विक, विशाल मेगा मार्ट और साई लाइफसाइंसेज सहित तीन आईपीओ कल शेयर बाजारों में सूचीबद्ध होंगे।

(शेयर मंथन, 17 दिसंबर 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख