शेयर मंथन में खोजें

बाजार में रहेगी तेजी या मंदी, जानने के लिए अहम स्तरों पर रखें नजर : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक गुरुवार को बेंचमार्क सूचकांकों में सकारात्मक गति देखने को मिली। निफ्टी 99 अंक ऊपर और सेंसेक्स 318 अंकों की तेजी के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों में पीएसयू बैंक और रक्षा सूचकांकों में 2.5% से ज्यादा की तेजी आयी, जबकि एफएमसीजी और चुनिंदा आईट स्टॉक में एकदिनी मुनाफावसूली देखने को मिली। ऊपर की तरु 23400/77200 के स्तर देखने के लिए अहम होंगे, इसके ऊपर बाजार में 23500-23650/77500-78000 के स्तर तक वापस उछाल आ सकती है। 

दूसरी तरफ, 23100/76100 के स्तर के नीचे बिकवाली का दबाव बढ़ने की आशंका है। इस स्तर के नीचे बाजार 23000/75800 के स्तर का रीटेस्ट कर सकता है, हालाँकि इसके नीचे हमें 22800/75200 के स्तर भी देखने को मिल सकते हैं। 23400 के स्तर के ऊपर, बाजार शॉर्ट कवरिंग मोड में जा सकता है। मगर इसके ऊपर का बंद आगे की बढ़त के लिए समान रूप से जरूरी है। 

बैंक निफ्टी को देखें तो, 49500 के स्तर ऊपर निर्णायक ब्रेक के बाद पुलबैक तेजी जारी रह सकती है। अगर ये 49500 का स्तर पार करता है, तो ये 49900-50000 के स्तर की तरफ बढ़ सकता है। इसके विपरीत 49000 और 48600 के स्तरों पर समर्थन मौजूद है। 

(शेयर मंथन, 17 जनवरी 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख