शेयर मंथन में खोजें

Gift Nifty समेत दुनियाभर के बाजारों में तेजी, हरे निशान में खुल सकते हैं भारतीय बाजार

भारतीय शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार (20 जनवरी) को हरे निशान में कारोबार की शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.05 बजे के आसपास 14.50 अंकों की बढ़त दिखायी दे रही है और ये 0.06% के अंतर के साथ 23,290.00 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।  

इससे पहले शुक्रवार (17 जनवरी) को भारतीय शेयर बाजार में गैप-डाउन शुरुआत हुई थी और पूरे दिन नरमी बनी रही थी। प्रीओपनिंग में तेजी से फिसलते हुए नीचे आये और औपचारिक शुरुआत लाल निशान में की। बाजार में साफतौर से ऊपरी स्तरों पर मुनाफा वसूली नजर आ रही थी, मगर निचले स्तरों पर खरीदारी भी बनी हुई थी। सत्र के दौरान दोनों सूचकांक में उतार-चढ़ाव बना रहा। शाम को सत्र समाप्ति पर दोनों सूचकांक लाल निशान में बंद हो गये। एनएसई के निफ्टी में जहाँ 108.60 अंकों की नरमी आयी और ये 0.47% की गिरावट के साथ 23,203.20 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, बीएसई का सेंसेक्स 423.49 अंक के नुकसान के साथ 76,619.33 के स्तर पर आ गया और 0.55% टूट कर बंद हुआ।

एशिया के प्रमुख बाजार में आज हरियाली देखने को मिल रहा है। जापान के निक्केई में जहाँ 497.01 अंकों की उछाल दिखायी दे रही है और ये 1.28% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, हॉन्ग कॉन्ग के हेंग सेंग में 348.43 अंकों की तेजी है और ये 1.78% जोड़ कर कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 1.29 अंकों की बढ़त है और ये 0.05% के अंतर के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 17.61 अंकों की तेजी है और ये 0.54% जोड़ कर कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार में शुक्रवार (17 जनवरी) को बढ़त के साथ कारोबार हुआ था। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में जहाँ 113.32 अंकों की तेजी आयी और ये 1.33% की उछाल के साथ 8,505.22 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 75.01 अंकों की तेजी के साथ 7,709.75 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) 248.00 अंकों की बढ़त के साथ 20,903.39 के स्तर पर आ गया और 1.19% जोड़ कर बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में शुक्रवार (17 जनवरी) को हरे निशान में कारोबार हुआ। डॉव जोंस में जहाँ 334.70 अंकों की तेजी आयी और यह 0.78% की उछाल के साथ 43,487.83 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट में 1.51% या 291.91 अंकों की बढ़त दर्ज की गयी और यह 19,630.20 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 59.32 अंक या 1.00% जोड़ कर 5,996.66 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 20 जनवरी 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख